Alert: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यह काम, निगम लगा रहा जुर्माना

Edited By Sunita sarangal, Updated: 16 Sep, 2024 10:16 AM

fine issued for throwing garden waste outside and in empty plots

जम्मू निगम की तरफ से उस पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।

जम्मू: जम्मू नगर निगम ने गार्डन के कचरे को म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट में मिलाने वालों और इस कचरे को घर के बाहर आसपास के इलाकों व खाली प्लाटों में फैंकने वालों पर जुर्माना लागू किया है। ऐसा करने वालों पर निगम पहली बार 500 रुपए का जुर्माना लगाएगा, वही उल्लंघनकर्ता यदि दूसरी बार ऐसा करता पाया गया तो निगम की तरफ से उस पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। यदि कोई ऐसा तीसरी बार करता है तो निगम द्वारा उस पर 5000 रुपए का जुर्माना किया जाएगा।

बता दें कि जम्मू नगर निगम ने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों दोनों से गार्डन के कचरे के संग्रह, परिवहन और निपटान के लिए एक नई प्रणाली शुरू की है। यह पहल शहर में गार्डन के कचरे के एकत्र ना होने की बढ़ती शिकायतों के जवाब में की गई है। प्रक्रिया को कारगर बनाने के लिए निगम ने एक ऑनलाइन पोर्टल सक्रिय किया है जहां जम्मूवासी गार्डन के कचरे के संग्रह की सेवाएं बुक कर सकते हैं। हर रविवार को कचरा एकत्र किया जाएगा और निपटाए जाने वाले कचरे की मात्रा के आधार पर शुल्क लगाया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!