Jammu: बॉर्डर एरिया में Drone  मिलने से हड़कंप, Alert पर पुलिस

Edited By Kamini, Updated: 30 Dec, 2025 01:50 PM

drone was found in the border area

पुलिस ने पुंछ जिले के एक सीमावर्ती गांव के एक खेत में अज्ञात ड्रोन बरामद किया है।

जम्मू : पुलिस ने पुंछ जिले के एक सीमावर्ती गांव के एक खेत में अज्ञात ड्रोन बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एस.ओ.जी.) को आज दोपहर मेंढर सैक्टर के गोहलेड गांव में एक खेत में ड्रोन होने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर भेजी गई और ड्रोन को बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि ड्रोन के मालिक की पहचान करने के लिए जांच जारी है।

इसके अलावा ऊधमपुर जिले में चेनानी क्षेत्र के सुधमहादेव में तलाशी अभियान के दौरान ए.के. असॉल्ट राइफल की एक मैगजीन और 7 गोलियां बरामद की गईं। अधिकारियों ने बताया कि खेत में मिले ड्रोन के संबंध में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!