Edited By VANSH Sharma, Updated: 26 Feb, 2026 04:07 PM

जम्मू-कश्मीर पुलिस के डोडा जिला पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले को कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
डोडा (पारूल दुबे): जम्मू-कश्मीर पुलिस के डोडा जिला पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले को कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से छीनी गई नकदी और बैंक पासबुक भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, 25 फरवरी 2026 को शफीका बेगम निवासी चिरल्ला, तहसील चिरल्ला ने थाना डोडा में लिखित शिकायत दी कि करीब दोपहर 12:15 बजे क्लॉक टॉवर, डोडा के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में ₹3,500 नकद और जम्मू एंड कश्मीर बैंक की पासबुक थी। शिकायत के आधार पर थाना डोडा में एफआईआर नंबर 42/2026 भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसएसपी डोडा के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय और एसएचओ डोडा की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और स्थानीय सूचना की मदद से आरोपी की पहचान समीर अहमद पुत्र शौकत अली निवासी अकबराबाद के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर दुर्गा नगर क्षेत्र से ₹3,500 नकद और बैंक पासबुक बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। डोडा पुलिस ने कहा कि वह कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here