Jammu की पुरानी मंडी में हाई-वोल्टेज ड्रामा... पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा आरोपी

Edited By Neetu Bala, Updated: 10 Apr, 2026 05:07 PM

police nab cunning thief in jammu s old mand

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर सख्ती से लगाम लगाई जाए। कुछ लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने और असामाजिक तत्वों में डर पैदा करने के लिए इलाके में स्थायी तौर पर सुरक्षा बलों की तैनाती की भी मांग की है।

जम्मू ( तनवीर ) :  जम्मू शहर में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे आम लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है। दिन हो या रात चोरों ने पुलिस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। इसी बीच Purani Mandi इलाके में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक चोर को मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी को तुरंत Parade Police Post ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। बाजार के एक दुकानदार ने बताया कि यहां पुरुषों के साथ-साथ महिला चोर भी सक्रिय हैं, जो कई बार वारदातों को अंजाम दे चुकी हैं।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि चोरी की बढ़ती घटनाओं पर सख्ती से लगाम लगाई जाए। कुछ लोगों ने सुरक्षा बढ़ाने और असामाजिक तत्वों में डर पैदा करने के लिए इलाके में स्थायी तौर पर सुरक्षा बलों की तैनाती की भी मांग की है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि ऐसे मामलों पर जल्द नियंत्रण पाया जा सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!