Jammu Police का 'रिंग रोड' पर बड़ा एक्शन, बैग के साथ भाग रहे 3 तस्करों को दबोचा

Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Apr, 2026 03:00 PM

jammu police seize large consignment of narcotics

इस दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया तो वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया।

जम्मू ( तनवीर ) :  जम्मू के सादवा इलाके में पुलिस ने नशे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। सांदवा चौकी पुलिस की टीम ने रिंग रोड सांडवा ब्रिज के पास नाका लगाकर तीन तस्करों को 10 किलो 30 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सांदवा पुलिस पोस्ट की टीम ने रिंग रोड सांदवा ब्रिज के पास चेकिंग के लिए नाका लगाया हुआ था। इस दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति बैग लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया तो वे भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। 

तलाशी के दौरान उनके बैग से लगभग 10 किलो 30 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है। 
वर्तमान में तीनों तस्करों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नशे की खेप को कहां से लाया गया था, आगे कहां सप्लाई करना था और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। 

पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच तेज कर दी है ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!