जम्मू में खैर की अवैध लकड़ी तस्करी पर कार्रवाई, बड़ी खेप के साथ वाहन जब्त

Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Aug, 2026 05:48 PM

crackdown on illegal smuggling of khair wood in jammu

खौर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने पुल के पास ढलेरी में विशेष नाका चेकिंग के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले एक ऑटो को जांच के लिए रोका।

जम्मू ( रोहित मिश्रा ) :   खौर पुलिस स्टेशन की एक टीम ने पुल के पास ढलेरी में विशेष नाका चेकिंग के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाले एक ऑटो को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान, वाहन में प्रतिबंधित खैर की लकड़ी के 41 लट्ठे लदे हुए पाए गए। वाहन चालक, जिसकी पहचान सेरी पलाई (तहसील खराह बल्ली) निवासी अश्वनी कुमार (पिता बाबू राम) के तौर पर हुई, प्रतिबंधित लकड़ी के परिवहन के संबंध में कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे सका।

वन विभाग को सूचित किया गया और विभाग के अधिकारियों के आने पर, वन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई के लिए खैर की लकड़ी के 41 लट्ठों, वाहन और चालक को उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए वन विभाग को सौंप दिया गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!