घाटी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड! दर्ज हुई सीजन की सबसे ठंडी रात

Edited By Kamini, Updated: 25 Nov, 2025 12:37 PM

cold wave in kashmir

कश्मीर भीषण शीतलहर की चपेट में है और घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है।

श्रीनगर : कश्मीर भीषण शीतलहर की चपेट में है और घाटी में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर में इस सर्दी की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। स्थानीय मौसम विभाग ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सैल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी। 

दक्षिण कश्मीर में शोपियां घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सैल्सियस नीचे रहा। पुलवामा दूसरे स्थान पर रहा, जहां न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से 5 डिग्री नीचे रहा। अनंतनाग जिले के पहलगाम पर्यटन स्थल में न्यूनतम तापमान शून्य से 4 डिग्री सैल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सैल्सियस नीचे दर्ज किया गया। 

वहीं घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाले जोजिला दर्रे में न्यूनतम तापमान शून्य से 16 डिग्री सैल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी में अक्तूबर से शुष्क मौसम बना हुआ है और मौसम विभाग ने अगले सप्ताह भी शुष्क मौसम जारी रहने का अनुमान जताया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!