Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Aug, 2026 10:54 AM

जानकारी के अनुसार दिनेश श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के चौथे जत्थे में कल शाम को पुंछ पहुंचा था।
पुंछ(धनुज शर्मा): पुंछ में दिल का दौरा पड़ने से श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आए एक यात्री का निधन होने की सूचना मिली है। मृतक की पहचान दिनेश प्रसाद (68) पुत्र राम बृज प्रसाद निवासी बेलागंज गया बिहार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दिनेश श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के चौथे जत्थे में कल शाम को पुंछ पहुंचा था। उसे देर रात को श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर में दिल का दौरा पड़ा। इसके उपरांत उसे तत्काल पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
इसके बाद आज पुलिस द्वारा यात्रा अधिकारी डॉक्टर पुनीत और मैडिकल सुप्रिडेंट डॉ. मोहम्मद शफीक की देखरेख में कानून कार्रवाई पूरी करने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर आए मृतक के साथियों को सौंप दिया गया है। इसके साथ ही शव को जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास भिजवा दिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here