Breaking: लाल किले के पास धमाका! दिल्ली दहली... रहस्यमय कार विस्फोट से मचा हड़कंप

Edited By Neetu Bala, Updated: 10 Nov, 2025 07:48 PM

breaking explosion near red fort

देश की राजधानी नई दिल्ली से इस समय बड़ी खबर सामने आई है।

जम्मू-कश्मीर डेस्क :  देश की राजधानी नई दिल्ली से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। लाल किले के पास एक रहस्यमय कार विस्फोट हुआ है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि आस-पास खड़ी 2-3 गाड़ियां आग की लपटों में घिर गईं। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू की गईं।

सूत्रों के अनुसार, इस घटना में 2 से 3 लोगों के घायल होने की खबर है, सुरक्षा एजेंसियां विस्फोट के कारणों की जाँच में जुट गई हैं, वहीं क्षेत्र को पूरी तरह से घेर लिया गया है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तीन से चार वाहनों में भी आग लग गई और उन्हें नुकसान पहुंचा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!