Edited By Kamini, Updated: 17 Dec, 2024 04:34 PM

साइबर ठगों द्वारा नए-नए तरीके अपना कर लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। इसी बीच राजौरी पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है।
राजौरी (शिवम बख्शी): साइबर ठगों द्वारा नए-नए तरीके अपना कर लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। इसी बीच राजौरी पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने साइबर ठगों द्वारा ठगे गए पैसे उसके असली मालिक तक पहुंचा दिए है।
राजौरी पुलिस ने साइबर क्राइम विंग ने एसएसपी राजौरी गौरव सिकरवार के नेतृत्व में आज एक बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि मंजाकोट, राजौरी निवासी वसीम अहमद को साइबर ठगों ने शिकार बनाया और उसकी मेहनत की कमाई ठग ली। इस पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों द्वारा ठगे गए पैसे उसके असली मालिक को सौंप दिए हैं। शिकायतकर्ता वसीम अहमद ने राजौरी पुलिस, विशेष रूप से साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट का आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए धन्यवाद किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here