कश्मीर में खनन माफिया पर शिकंजा, पुलिस की सख्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

Edited By VANSH Sharma, Updated: 08 Mar, 2026 06:59 PM

crackdown on mining mafia in kashmir

छापे के दौरान पुलिस ने पाया कि रात के समय भारी मशीनों की मदद से अवैध तरीके से खनिज निकाले जा रहे थे।

जम्मू-कश्मीर डेस्क (रितेश): जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर के दो जिलों में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 वाहनों और 3 जेसीबी मशीनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई अनंतनाग और गांदरबल जिलों में की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अनंतनाग जिले के सांदरेन नाला में अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद जंगलात मंडी पुलिस पोस्ट की टीम ने शिवपोरा इलाके में छापेमारी की। छापे के दौरान पुलिस ने पाया कि रात के समय भारी मशीनों की मदद से अवैध तरीके से खनिज निकाले जा रहे थे।

मौके पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 जेसीबी मशीनों और 4 ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। इस संबंध में एफआईआर नंबर 59/2026 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर गांदरबल जिले के वातलबाग क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त के दौरान दो टिपर वाहनों को रोका गया। जांच में सामने आया कि दोनों वाहन बिना किसी वैध अनुमति के खनन सामग्री ले जा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों टिपरों को जब्त कर लिया।

इस मामले को आगे की कार्रवाई के लिए जियोलॉजी एंड माइनिंग विभाग को सौंप दिया गया है, जहां नियमों के अनुसार संबंधित लोगों पर जुर्माना लगाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन से पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को भारी नुकसान होता है। इसलिए ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!