Shopian में कार हादसे का शिकार, 1 की मौ*त 5 घायल

Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Jun, 2025 03:39 PM

aulto vehicle accident in shopian 1 dead and 5 injured

एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

शोपियां ( मीर आफताब ) : रविवार को राजौरी से बाबानगरी जाते समय शोपियां के पदपावन इलाके के पास एक ऑल्टो वाहन सड़क से फिसलकर नहर में गिर गया, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि ऑल्टो कार बाबानगरी जा रही थी, तभी शोपियां के पदपावन इलाके में चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। उन्होंने बताया कि कार सड़क से फिसलकर पास की नहर में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ेंः  Jammu के विक्रम चौक में भयानक सड़क हादसा... देखने वालों के उड़े होश

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नूरा बेगम (80) पत्नी स्वर्गीय रोशन दीन निवासी राजौरी के पंगरी के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि अन्य पांच घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो लोगों को विशेष उपचार के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!