Edited By Neetu Bala, Updated: 29 Mar, 2026 12:51 PM

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की नौशेरा तहसील के हंजना गांव में एक संदिग्ध गुब्बारा बरामद होने से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
राजौरी ( शिवम ) : जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले की नौशेरा तहसील के हंजना गांव में एक संदिग्ध गुब्बारा बरामद होने से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। यह गुब्बारा हवाई जहाज के आकार का है, जिस पर ‘SGA’ और Pakistan International Airlines (PIA) का निशान बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने जब इस गुब्बारे को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जांच में इसे एक सामान्य उड़ने वाला गुब्बारा माना जा रहा है, हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण किसी भी संदिग्ध वस्तु को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here