रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारी की करतूत बेनकाब, ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

Edited By VANSH Sharma, Updated: 01 Feb, 2026 03:33 PM

acb arrests govt official red handed for bribery

डीएसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला रियासी में तैनात एक जूनियर इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राहुल गंदोत्रा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी बीडीओ कार्यालय गुलाबगढ़, महोर (रियासी) में तकनीकी सहायक (TA) के पद पर तैनात था। उसने ग्रामीण विकास विभाग (RDD) के एक कार्य से जुड़े बिल तैयार करने के बदले शिकायतकर्ता से 8 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

रिश्वत नहीं देना चाहने पर पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद ACB ने गोपनीय जांच की, जिसमें आरोपी द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस स्टेशन ACB उधमपुर में एफआईआर नंबर 03/2026 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया। डीएसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर ACB की टीम ने आरोपी को शिकायतकर्ता से 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।

इसके अलावा, आरोपी के जम्मू स्थित आवास—मकान नंबर 215, वार्ड नंबर 24, रेहरी—में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी भी ली गई। ACB ने बताया कि आरोपी राहुल गंदोत्रा के खिलाफ पहले से ही भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत तीन अन्य मामले पुलिस स्टेशन ACB उधमपुर में दर्ज हैं, जिनकी जांच चल रही है। फिलहाल इस ताजा मामले में आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!