Edited By Kamini, Updated: 29 Dec, 2025 12:15 PM

जम्मू के इलाके में पाकिस्तानी गुब्बार मिलने खबर सामने आई है।
जम्मू (रोहित मिश्रा) : जम्मू के इलाके में पाकिस्तानी गुब्बार मिलने खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू के परगवाल गुड़ा पंचायत में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के ग्रामीण इलाके में पाकिस्तानी गुब्बारा मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। यह आज परगवाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के ग्रामीण इलाके में स्थानीय लोगों ने देखा और उसके बाद पुलिस के सुचित कर दिया गया।
गुब्बारा मिलने के बाद पुलिस अब लगातार जांच में जुटी हुई है। भारतीय सेना ने गुब्बारे को अपने कब्जे में ले लिया था अब जांच शुरू कर दी गई है। गांव के लोगों का कहना है कि हम जब सुबह खेतों में गए तो खेतों में एक पाकिस्तानी गुब्बारा खेतों में पड़ा हुआ था। हमने आगे पीछे भी देखा कुछ नहीं मिला, सिर्फ पाकिस्तान ही गुब्बारा खेत में पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों को दे दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here