जम्मू-कश्मीर में भारी Avalanche से बर्फ का सैलाब, CCTV में कैद हुआ भयानक मंजर

Edited By Neetu Bala, Updated: 28 Jan, 2026 12:28 PM

a massive avalanche in jammu and kashmir triggered a flood of snow

आस-पास के होटलों के CCTV में कैद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें बर्फ का एक सैलाब इलाके में कुछ इमारतों के ऊपर से बहता हुआ दिख रहा है।

गंदेरबल ( मीर आफताब )  :  मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले के सरबल इलाके के पास हिमस्खलन ( Avalanche) होने के बाद सोनमर्ग में बर्फ का एक बड़ा सैलाब आया है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन, जो CCTV में कैद हुआ, सोनमर्ग में ट्रक यार्ड के पास हुआ। उन्होंने कहा कि इलाके में भारी बर्फबारी के कारण हिमस्खलन हुआ। उन्होंने आगे कहा, "इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।"

आस-पास के होटलों के CCTV में कैद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिनमें बर्फ का एक सैलाब इलाके में कुछ इमारतों के ऊपर से बहता हुआ दिख रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि संबंधित अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं, जबकि टीमों को इलाके में भेजा गया है। उन्होंने कहा, "हिमस्खलन से उड़ी बर्फ पास के गांव में कई घरों और इमारतों के ऊपर से बह गई।"

घटना की पुष्टि करते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सोनमर्ग इलाके में हिमस्खलन हुआ, लेकिन कोई हताहत या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा, "अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और निवासियों को हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है।"

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!