जम्मू के इस मुख्य रोड पर घटा भयानक सड़क हादसा, एक ने तोड़ा दम, 8 घायल

Edited By Sunita sarangal, Updated: 29 Aug, 2024 12:14 PM

1 died in road accident in poonch

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए।

पुंछ(धनुज): कश्मीर घाटी के शोपियां जिले को राजौरी और पुंछ जिलों से जोड़ने वाली मुगल रोड पर गुरुवार को एक सड़क हादसा घट गया। इस दुखद दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान यासर अहमद पुत्र मंजूर अहमद के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :  Jammu Kashmir Breaking :  सुरक्षाबलों ने 2 ऑपरेशन दौरान इतने आतंकियों को किया ढेर

मामले की जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि एक वाहन आज सुबह चांदीमढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। घायलों को उप जिला अस्पताल सुरनकोट ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को आगे इलाज के लिए जी.एम.सी. राजौरी रेफर कर दिया गया। उनकी पहचान लाल हुसैन (23) पुत्र खादम हुसैन, शाहिद अहमद (18) पुत्र अब्दुल हक और तारिक (चालक) पुत्र मोहम्मद रशीद के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :  J&K Breaking : राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, इतने आतंकी छिपे होने की संभावना

एस.डी.एच. सुरनकोट में उपचाराधीन लोगों में जफर इकबाल (23), शहनवाज अहमद (25), निसार अहमद, 22, मकसूद अहमद, 24 तथा मुख्तार अहमद शामिल हैं, जो सभी मरहोटे गांव के निवासी हैं। इसकी पुष्टि करते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

155/8

20.0

Gujarat Titans

6/1

1.2

Gujarat Titans need 150 runs to win from 18.4 overs

RR 7.75
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!