छुक-छुक करती Katra से रवाना हुई Vande Bharat, PM Modi ने दी हरी झंडी

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Jun, 2025 01:24 PM

vande bharat departs from katra with a chugging sound pm modi flags it off

ट्रेन छुक-छुक करती हुई कटरा से रवाना हुई।

कटरा:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कटरा से श्रीनगर तक चलने वाली नई ट्रेन का उद्घाटन किया। यह ट्रेन "वंदे भारत एक्सप्रेस" है, जो छुक-छुक करती हुई कटरा से रवाना हुई।
प्रधान मंत्री मोदी ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसे औपचारिक रूप से शुरू किया और देश को बड़ी सौगात दी है। यह ट्रेन वंदे भारत की आधुनिक तकनीक से लैस है और यात्रियों को आरामदायक सफर मुहैया कराएगी। कटरा से श्रीनगर तक की दूरी अब ट्रेन के जरिए तेजी से पूरी होगी। इस नई ट्रेन सेवा से कश्मीर घाटी के लोगों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

PunjabKesari

PunjabKesari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिनाब नदी पर बने खास और शानदार चिनाब रेलवे पुल का उद्घाटन किया। यह पुल दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुलों में से एक है। इसके साथ ही उन्होंने अंजी पुल का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कटड़ा से श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब लोग इस ट्रेन से आसानी से श्रीनगर जा सकेंगे। यह पुल और ट्रेन जम्मू-कश्मीर को बाकी देश से बेहतर तरीके से जोड़ने में मदद करेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!