Punjab से आ रहे वाहनों को पुलिस ने रोका, चेकिंग दौरान हुआ हैरानीजनक खुलासा

Edited By VANSH Sharma, Updated: 09 Oct, 2025 04:46 PM

police stopped vehicles coming from punjab

पुलिस ने पंजाब से जम्मू की ओर जा रहे वाहनों की नाके पर चेकिंग की। इस दौरान वाहनों से बरामद सामान देखकर सब चौंक गए।

सांबा (अजय सिंह): सांबा जिले की पुलिस ने पंजाब से जम्मू जा रहे दो वाहनों, इनोवा और स्विफ्ट कार से करीब 12 क्विंटल मिलावटी पनीर बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस चौकी राजपुरा के चौकी प्रभारी अबीर खान के नेतृत्व में की गई है।

PunjabKesari

यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ कारोबारी अवैध रूप से मिलावटी पनीर उत्पादों की खेप जम्मू ले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने राजपुरा नाके पर विशेष जांच अभियान के दौरान संदिग्ध गाड़ियों को रोका। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों से भारी मात्रा में पनीर बरामद हुआ, जो पहली नजर में ही मिलावटी प्रतीत हो रहा था।

इसके बाद पुलिस ने फूड सेफ्टी विभाग, सांबा की टीम को मौके पर बुलाया। विभाग के अधिकारियों ने मौके पर ही पनीर के सैंपल लेकर मोबाइल लैब में जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि बरामद पनीर खाने योग्य नहीं है और इसमें मिलावट के स्पष्ट संकेत मिले हैं।

PunjabKesari

फूड सेफ्टी विभाग ने पनीर के नमूनों को आगे की लैब जांच के लिए भेज दिया, जबकि पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। फिलहाल संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह मिलावटी पनीर कहां से तैयार किया गया था और जम्मू में इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी। अधिकारियों ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!