Edited By Neetu Bala, Updated: 25 Mar, 2026 01:05 PM

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए सरकार ने घरेलू गैस सप्लाई को सुचारू रखने के लिए नए नियम लागू किए हैं।
जम्मू डेस्क : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए सरकार ने घरेलू गैस सप्लाई को सुचारू रखने के लिए नए नियम लागू किए हैं। आम लोगों को बिना किसी परेशानी के गैस मिलती रहे, इसके लिए नई गाइडलाइंस लागू की गई हैं। भारत पेट्रोलियम ने अब सिलेंडर बुकिंग पर कुछ सीमाएं तय कर दी हैं। अब एक ग्राहक महीने में ज्यादा से ज्यादा 2 ही सिलेंडर बुक कर सकता है। अगर कोई इससे ज्यादा बुक करने की कोशिश करेगा, तो सिस्टम उसे रोक सकता है। साथ ही, एक सिलेंडर के बाद दूसरा बुक करने के लिए अब 25 दिन का इंतजार करना जरूरी होगा जो के पहले 21 दिन था।
भारत पेट्रोलियम ने ग्राहकों के लिए बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव करते हुए कुछ जरूरी नियम तय किए हैं, ताकि किसी भी तरह की कालाबाजारी या अनावश्यक स्टॉकिंग को रोका जा सके और हर घर तक गैस की समान आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। सरकार साल में 12 सबसिडी वाले सिलेंडर देती है। इसके अलावा 3 और सिलेंडर बिना सब्सिडी के मिल सकते हैं। यानी एक साल में कुल 15 सिलेंडर ही मिलेंगे।
अगर किसी को इससे ज्यादा सिलेंडर चाहिए, तो उसे Hello BPCL ऐप पर जाकर वजह बतानी होगी, जैसे शादी या कोई बड़ा कार्यक्रम। अब गैस डिलीवरी के समय मोबाइल पर OTP (DAC) बताना जरूरी है, वरना सिलेंडर नहीं मिलेगा। साथ ही, आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर होना चाहिए और e-KYC पूरा होना भी जरूरी है, नहीं तो सबसिडी और बुकिंग में दिक्कत आ सकती है।
इन नए नियमों का सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, क्योंकि अब सिलेंडर बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक की प्रक्रिया पहले से ज्यादा नियंत्रित और पारदर्शी बना दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here