Gold-Silver Rate: तीसरे हफ्ते भी नहीं रुकी गिरावट, जानें कितने हुए सस्ते

Edited By Neetu Bala, Updated: 09 Nov, 2025 06:33 PM

gold silver rate the decline did not stop even in the third week know how much

दिवाली जैसे त्योहारों के खत्म होने के बाद देश में सोना-चांदी की खरीदारी घट गई है।

जम्मू-कश्मीर डेस्क :  त्योहारों की रौनक खत्म होने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों की चमक फीकी पड़ने लगी है। पिछले तीन हफ्तों से लगातार इन कीमती धातुओं के दामों में गिरावट देखी जा रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, इस हफ्ते भी सोना और चांदी सस्ते हुए हैं। ग्लोबल मार्केट में स्थिरता और घरेलू मांग में कमी इसका बड़ा कारण मानी जा रही है।  इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 31 अक्टूबर को सोने की कीमत ₹1,20,770 प्रति 10 ग्राम थी, जो 7 नवंबर तक घटकर ₹1,20,100 प्रति 10 ग्राम रह गई — यानी ₹670 की गिरावट। यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब सोने के दाम नीचे गए हैं।

PunjabKesari

चांदी के भाव में भी कमी आई है

31 अक्टूबर को चांदी की कीमत ₹1,49,125 प्रति किलोग्राम थी, जो 7 नवंबर तक ₹850 घटकर ₹1,48,275 प्रति किलोग्राम रह गई।

PunjabKesari

कीमतों में गिरावट के मुख्य कारण

त्योहारों की रौनक खत्म होते ही सोना और चांदी सस्ते हो गए हैं। देश के बुलियन बाजारों में इस हफ्ते दोनों धातुओं के दामों में गिरावट दर्ज हुई है। दिवाली जैसे त्योहारों के खत्म होने के बाद देश में सोना-चांदी की खरीदारी घट गई है। मांग घटने की वजह से दाम नीचे आ रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!