बम बम भोले ! आप भी करें बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, सामने आई तस्वीरें

Edited By Neetu Bala, Updated: 11 Jun, 2025 03:14 PM

bam bam bhole you too should have the first darshan of baba barfani

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाबा बर्फानी को नमन किया और पवित्र गुफा में 'प्रथम पूजा' की।

श्रीनगर ( उदय ) : श्री अमरनाथ यात्रा का भोले नाथ के भक्तों के बेसब्री से इंतजार है। भक्तों के बता दें कि श्रीअमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। आज जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बाबा बर्फानी को नमन किया और पवित्र गुफा में 'प्रथम पूजा' की। इस तरह उन्होंने वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा की औपचारिक शुरुआत की है। इस मौके पर उपराज्यपाल सिन्हा ने बाबा अमरनाथ से सभी पर अपना दिव्य आशीर्वाद बनाए रखने की प्रार्थाना की। गौरतलब है कि हर साल की तरह इस साल भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, सेना, बीआरओ, सीएपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सभी हितधारक 3 जुलाई से शुरू होने वाली परेशानी मुक्त और सुरक्षित तीर्थयात्रा के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण, सहयोग और स्पष्ट उद्देश्यों के साथ काम कर रहे हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

इस मौके पर उपराज्यपाल सिन्हा ने मैं बाबा बर्फानी के सभी भक्तों से अनुरोध किया कि वे पवित्र यात्रा के लिए बड़ी संख्या में यहां आएं और महादेव से जम्मू-कश्मीर और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने कहा कि एसएएसबी और प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुविधाओं में सुधार किया है। जेकेपी, सेना, सीआरपीएफ, सीएपीएफ ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!