Jammu में दोहराया गया मूसेवाला कांड, Main चौक के बीचों-बीच थार सवार युवक को गोलियों से भूना

Edited By Sunita sarangal, Updated: 21 Jan, 2025 06:51 PM

young man died in jammu firing case

जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में दूसरी बार गोलीकांड का मामला सामने आया है।

जम्मू(मोहित शर्मा): जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू में दूसरी बार गोलीकांड का मामला सामने आया है। जम्मू के जीवल चौक में थार गाड़ी पर सरेआम दिनदहाड़े गोलियां चलाई गई हैं। इस हमले में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमित जंडियाल निवासी विजयपुर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ेंः Jammu में सामने आया करोड़ों का Fraud, जांच में जुटी Crime Branch

जानकारी के अनुसार जीवल चौक में थार गाड़ी चला रहे सुमित पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने थार चला रहे युवक को जम्मू के मेडिकल कॉलेज बक्शी नगर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः J&K : शोरूम मालिक हो जाएं Alert, जारी हो गई यह Warning

वहीं सुमित का पोस्टमार्टम जम्मू के जी.एम.सी. मोर्चरी में चल रहा है। मौके पर पहुंचे उसके घर वालों का भी रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः Kashmir Breaking : ताजा Snowfall के बाद बंद किए गए ये Roads

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर सुमित की हुई हत्या को सिद्धू मूसेवाला की हत्या के जैसा कहा जा रहा है। जिस तरह पंजाब में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अपनी मौत के समय थार गाड़ी में सवार था उसी तरह सुमित भी अपनी मौत के समय थार गाड़ी चला रहा था। साथ ही सिद्धू मूसेवाला की तरह ही सुमित की हत्या भी गैंगस्टरों ने ही की है। इसी के चलते इस हत्याकांड को सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के जैसा ही बताया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!