Amarnath Yatra: श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर, इस जिले में रोकी गई यात्रा

Edited By Sunita sarangal, Updated: 30 Jul, 2024 09:54 AM

rains in ganderbal partially affect amarnath yatra

गौर रहे कि इस वर्ष 29 जून से शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने यात्रियों के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं।

जम्मू: जम्मू से सोमवार को 1832 यात्रियों का जत्था दक्षिण कश्मीर के बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा को 32 दिन पूरे हो चुके हैं और यात्रा के लिए देश के कोने-कोने से अमरनाथ यात्रियों का आना जारी है।

यह भी पढ़ें :  जानवर चराने गए नाबालिग की धमाके में मौ%त, एक गलती ने ले ली जान

जम्मू के यात्री निवास भगवती नगर बेस कैम्प से बालटाल के लिए कुल 569 यात्रियों को भेजा गया जिनमें 358 पुरुष, 183 महिलाएं, 2 बच्चे, 23 साधु और 3 साध्वियां शामिल थीं जिन्हें 18 वाहनों में सी.आर.पी.एफ. की कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना किया गया। वहीं नुनवान पहलगाम आधार शिविर के लिए 1263 यात्रियों में 1000 पुरुष, 180 महिलाएं, 74 साधु और 9 साध्वियां शामिल थीं जिन्हें 62 वाहनों के माध्यम से रवाना किया गया। वहीं दूसरी तरफ गांदरबल में बारिश के कारण यात्रा को आंशिक रूप से रोके जाने की खबर है।

गौर रहे कि इस वर्ष 29 जून से शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने यात्रियों के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं। वहीं यात्रियों की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। अभी तक यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या साढ़े चार लाख से अधिक पहुंच चुकी है और यात्रा के समापन तक यह संख्या 5 लाख से अधिक होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!