Kashmir: कड़ाके की ठंड के बीच खुशखबरी! फिर गिरेंगे बर्फ के फाहे... जानें कब?

Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Dec, 2025 02:00 PM

nowfall is expected again

कश्मीर में एक बार फिर से अच्छी बर्फबारी होने की सम्भावना है।

श्रीनगर:  कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। अधिकारियों ने बताया कि रात को आसमान साफ रहने के कारण न्यूनतम तापमान कई डिग्री गिरकर जमाव बिंदु से नीचे चला गया। इस सप्ताह की शुरुआत में बर्फबारी और बारिश के बाद रात में बादल छाए रहने से कश्मीर में ठंड की तीव्रता कुछ कम हुई थी। हालांकि, बुधवार रात मौसम में बदलाव आया और कश्मीर भर के मौसम केंद्रों में शून्य से नीचे तापमान दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार रात के 3 डिग्री सैल्सियस से 5 डिग्री कम है। 

मध्य कश्मीर का पर्यटन स्थल सोनमर्ग जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। इस रिसॉर्ट सहित ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में रविवार और सोमवार को बर्फबारी हुई थी। उत्तर कश्मीर का स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग शून्य से नीचे 5.4 डिग्री सैल्सियस तापमान के साथ दूसरा सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.8 डिग्री सैल्सियस, कोकेरनाग में शून्य से नीचे 0.7 डिग्री सैल्सियस और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार रात की तुलना में 4 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने 28 दिसंबर तक कश्मीर में आमतौर पर शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, नववर्ष की पूर्व संध्या के आसपास मौसम बिगड़ने का पूर्वानुमान है।

कब होगी बर्फबारी 

 मौसम कार्यालय के अनुसार 29 दिसम्बर को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। वहीं, 30 दिसम्बर से एक जनवरी के बीच मैदानी इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!