Maa Vaishno Devi में 40°C के पार तापमान, श्रद्धालुओं के लिए जारी हुई खास एडवाइजरी

Edited By Neetu Bala, Updated: 08 Jun, 2026 03:13 PM

maa vaishno devi special advisory issued for pilgrims

प्रशासन द्वारा कटरा कम्युनिटी हैल्थ सैंटर में हीट स्ट्रोक रूम बनाया गया है, ताकि कि किसी भी एमरजैंसी में स्थिति को सम्भाला जा सके।

कटड़ा ( अमित शर्मा ) :  देशभर में कड़ाके की गर्मी पड़ रही है जिसके चलते सरकार द्वारा लोगों के लिए स्वास्थ्य एडवायजरी जारी की गई है। यदि हम कटरा की बात करें तो यहां पर भी तापमान 40 डिग्री सैलसियस से अधिक चल रहा है। मां वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा में भी भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिसके चलते प्रशासन ने बढ़ती गर्मी को लेकर लोगों को हिदायतें दी हैं। प्रशासन द्वारा कटरा कम्युनिटी हैल्थ सैंटर में हीट स्ट्रोक रूम बनाया गया है, ताकि कि किसी भी एमरजैंसी में स्थिति को सम्भाला जा सके।

यात्रा मार्ग पर निकले यात्रियों के लिए सलाह

मां वैष्णो देवी में यात्रा मार्ग पर निकले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बरतने और पानी की बोतल अपने साथ जरूर रखने को कहा है। वहीं विभाग ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी तैयारी की गई है। विभाग ने कहा कि कटरा में जगह-जगह पर एम्बुलेंसों के नंबर डिस्पले हैं, किसी भी आपत्ति लकालीन स्थिति में संबंधित नंबरों पर संपर्क करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!