J&K: निर्माण कार्य के चलते दर्दनाक हादसा, मिट्टी का तौदा गिरने से दबे मजदूर

Edited By Neetu Bala, Updated: 13 Oct, 2025 05:55 PM

j k tragic accident due to construction work

बारामूला में कनिसपोरा बाईपास के पास एक निर्माण स्थल पर आज एक दुखद घटना घटी है

बारामूला ( रेजवान मीर ) : बारामूला में कनिसपोरा बाईपास के पास एक निर्माण स्थल पर आज एक दुखद घटना घटी है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है व एक घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां चल रहे काम के दौरान भूस्खलन हुआ।

घटना में, एक मजदूर, जिसकी पहचान मोहम्मद अशरफ मलिक, पुत्र अब्द अहद मलिक, निवासी हारिल मावर हंदवाड़ा, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है, को GMC बारामूला में मृत अवस्था में लाया गया। एक अन्य मजदूर, ओम राज, पुत्र ओंकार सिंह, निवासी रामबन, कांथी चंद्रकोट, उम्र 45 वर्ष, घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है।

मृतक के शव को चिकित्सीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए GMC बारामूला में रखा गया है। अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच जारी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!