Breaking : आतंकी हमलों के बाद कठुआ में हाई लैवल मीटिंग, पंजाब के DGP सहित कई बड़े अधिकारी शामिल
Edited By Sunita sarangal, Updated: 11 Jul, 2024 12:38 PM

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमले हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर(वरुण): जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में कई बड़े सुरक्षा अधिकारियों की एक मीटिंग हो रही है। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के मद्देनजर यह बैठक रखी गई है। इस मीटिंग के लिए पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव कठुआ पहुंचे हैं। इतना ही नहीं इस हाई लेवल मीटिंग में बी.एस.एफ. के डी.जी. भी शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के डी.जी.पी. इस बैठक दौरान कई अधिकारियों से आतंकी मुद्दों पर बात करेंगे। इस मीटिंग में खुफिया एजेंसियों के कई बड़े अधिकारी भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Kathua Encounter Update : आतंकियों की तलाश में लगातार चल रहा सर्च ऑपरेशन
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमले हुए हैं। इन हमलों में कई जवान भी शहीद हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में इन आतंकी हमलों को रोकने के उपायों पर चर्चा करने के लिए उक्त बैठक रखी गई है। बता दें कि यह बैठक कठुआ में हो रही है और इस बैठक में पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव, बी.एस.एफ. के डी.जी. और आर.आर. स्वैन आतंकियों से निपटने और आतंकी हमलों को रोकने के उपायों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही मीटिंग में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। मीटिंग खत्म होने के बाद इसकी एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय को भेजी जाएगी।
Related Story

Jammu Kashmir में हिजबुल मुजाहिदीन का हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, गोला-बारूद बरामद

Kathua में तस्करों का आतंक, Raid करने पहुंची टीम पर ताबड़तोड़ Firing

J&K प्रशासन में फेरबदल, IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

लद्दाख में हाई कोर्ट बेंच बनाने का नियम लागू, न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : L.G. Saxena

Jammu में बिजली कट, देखें कहीं आपका इलाका तो नहीं शामिल

J&K Top-6: जम्मू-कश्मीर में बारिश को लेकर Update, तो वहीं मारे गए आतंकी की हुई पहचान, पढ़ें...

J&K Top-6: माता वैष्णो देवी में हैलीकॉप्टर के किराय में बढ़ोतरी, तो वहीं मुठभेड़ में 1 आतंकी ढेर,...

Doda में आतंकी का मिला सड़ा-गला शव, राइफल भी बरामद, सुरक्षाबलों ने शुरू की जांच

जम्मू कश्मीर में प्रशासनिक फेरबदल, 134 JKAS अधिकारियों के तबादले

Jammu में फिर चले टोके, युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, जांच में जुटी पुलिस