Breaking News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों व सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू, चल रही गोली-बारी
Edited By Neetu Bala, Updated: 19 Jan, 2025 08:09 PM

सूत्रों के अनुसार इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है।
सोपोर (मीर आफताब, रिजवान मीर ) : अभी-अभी यह समाचार मिला है कि उत्तरी कश्मीर में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने आज शाम पुलिस जिले सोपोर के जालुरा में गुज्जर ट्टू जालोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। । अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने उस पर गोलीबारी की, जिसके जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी शुरू हो गई। खबर लिखे जाने तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है।
ये भी पढ़ेंः Rajouri में संदिग्ध मौ*तों का सिलसिला जारी , 1 और बच्चे की मौ*त
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

J&K Top-6 : राजौरी में सुरक्षा बलों व आतंकवादियों में मुठभेड़, तो वहीं CM Abdullah ने जारी किए...

Rajouri Encounter: सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया आतंकियों का गुप्त 'टेरर बेस', खून के निशान मिलने...

Top-6 : जम्मू-कश्मीर में 12 वर्षीय बच्ची के साथ खौफनाक वारदात, तो वहीं भारी मात्रा में गोला-बारूद...

अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू में हाई अलर्ट, सुरक्षा एजेंसियों ने कसा सुरक्षा घेरा

जम्मू-कश्मीर में खौफनाक वारदात, 12 साल की बच्ची का संदिग्ध हालत में मिला शव, जांच शुरू

जम्मू-कश्मीर NH-44 पर ट्रेफिक नियमों पर नई Update, जानें जरूरी एडवायजरी

सावधान! जम्मू में शुरू हुआ चोरों का नया खेल...अगर रात में अचानक बंद हो जाए AC की कूलिंग, तो तुरंत...

Jammu Kashmir में संदिग्ध आतंकी सहयोगी दबोचा गया, गोला-बारूद बरामद

Amarnath Yatra से पहले सुरक्षा पर बड़ा फोकस, बालटाल पहुंचे IGP कश्मीर

Jammu में मिला जिंदा गोला, मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां