सलाम ! खतरे से बाहर हैं बांदीपोरा के लोग, सेना ने इस तरह निभाया अपना फर्ज

Edited By Sunita sarangal, Updated: 28 Feb, 2025 11:17 AM

army provides relief of families in hajin

प्रभावित परिवारों ने आभार व्यक्त करते हुए समय पर सहायता करने के लिए सेना की सराहना की।

बांदीपोरा(मीर आफताब): बर्फबारी के बीच भारतीय सेना की मानसबल राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन (आर.आर.) ने हाजिन में घरों को हुए संरचनात्मक नुकसान से प्रभावित परिवारों की मदद की।

यह भी पढ़ेंः Jammu : नदी के बीचो-बीच फंस गया Driver, देखें मौके की तस्वीरें

जानकारी के अनुसार हाजिन क्षेत्र के कई घरों में बड़ी दरारें आ गई थीं। जिसके कारण लोगों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो गया था। इस पर कार्रवाई करते अधिकारियों ने निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय के लिए सरकारी गर्ल्स स्कूल हाजिन में ट्रांसफर कर दिया गया है।

13 आर.आर. इकाई ने विस्थापित निवासियों को आवश्यक सहायता प्रदान करके तेजी से प्रतिक्रिया की। सैनिकों ने प्रभावित लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए भोजन के पैकेट, कंबल और अन्य राहत सामग्री वितरित की। सेना ने निवासियों को आश्वासन दिया कि वह आवश्यकतानुसार सहायता और समर्थन प्रदान करना जारी रखेगी।

यह भी पढ़ेंः Kashmir के इस जिले में कभी भी जा सकती हैं हजारों जानें, मंडरा रहा बड़ा खतरा

प्रभावित परिवारों ने आभार व्यक्त करते हुए समय पर सहायता करने के लिए सेना की सराहना की। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने के लिए वे सेना के बहुत आभारी हैं। कम से कम कोई तो भोजन और कंबल देकर उनकी मदद करने के लिए आगे आया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!