1 जनवरी से बदलने वाले हैं ये रेट्स! बस एक फैसले से करोड़ों लोगों की मौज...

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Dec, 2025 08:13 PM

these rates are going to change from january 1st

इसके बाद अब घरेलू LPG गैस सिलेंडर सस्ता होने की उम्मीद बढ़ गई है।

जम्मू-कश्मीर डेस्क :  नए साल की शुरुआत आम जनता के लिए खुशखबरी लेकर आ सकती है। महंगाई से जूझ रहे लोगों को रसोई गैस के मोर्चे पर बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार ने 1 जनवरी 2026 से CNG और PNG की कीमतों में 2–3 रुपए की कटौती करने की घोषणा की है। इसके बाद अब घरेलू LPG गैस सिलेंडर सस्ता होने की उम्मीद बढ़ गई है।

तेल कंपनियां हर महीने LPG के दाम की समीक्षा करती हैं। इस साल कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हुआ है, लेकिन घरेलू 14.2 किलो वाला सिलेंडर मार्च 2024 से महंगा ही है। अभी दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 803 रुपये का है। उज्ज्वला योजना वालों को सबसिडी मिलने पर यह 503 रुपये में पड़ता है। अन्य शहरों में भी कीमतें अलग-अलग हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल काफी सस्ता हुआ है। ब्रेंट क्रूड करीब 60 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जो कई सालों में सबसे कम है। इस साल तेल की कीमतों में लगभग 21% की गिरावट आई है।

कच्चा तेल सस्ता होने से LPG भी सस्ती हो सकती है, क्योंकि LPG कच्चे तेल से ही बनती है। आगे भी तेल के दाम ज्यादा बढ़ने की उम्मीद कम है, इसलिए गैस के दाम घट सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!