Edited By Neetu Bala, Updated: 22 Mar, 2026 05:57 PM

स्थानीय लोगों के अनुसार, भालू अक्सर शाम और रात के समय बस्तियों के आसपास घूमते देखे जा रहे हैं,
बारामुल्ला ( रेजवान मीर ) : बारामुल्ला ज़िले के बोनियार क्षेत्र के अहतिशामपोरा इलाके में जंगली भालुओं की बढ़ती आवाजाही ने स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से भालुओं के रिहायशी इलाकों में बार-बार देखे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में भय और चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, भालू अक्सर शाम और रात के समय बस्तियों के आसपास घूमते देखे जा रहे हैं, जिससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। कई निवासियों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि भालुओं को सुरक्षित तरीके से जंगलों की ओर खदेड़ा जाए और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इस बीच, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और रात के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि संबंधित विभाग जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान हो।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here