मां वैष्णो देवी के लिए कब मिलेगा स्टोपेज ? इंतजार में Kathua, विधायक पहुंचे दिल्ली

Edited By Neetu Bala, Updated: 18 Jun, 2025 01:02 PM

when will we get a stoppage for maa vaishno devi kathua is waiting

कोविड-19 से पहले इन सभी ट्रेनों का स्टॉप होता था।

कठुआ : कठुआ से विधायक डॉ. भारत भूषण ने राजधानी दिल्ली में पी.एम.ओ. में केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डॉ. जितेन्द्र सिंह से भेंट की और उनसे ट्रेन यात्रियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने इस मार्ग पर दो वंदे भारत ट्रेनों के संचालन के लिए केंद्रीय मंत्री का विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने कहा कि हर दिन सैंकड़ों कर्मचारी और 2 हजार से अधिक यात्री/कामगार कठुआ और जम्मू के बीच अपने सरकारी कार्यों, दैनिक कार्यों और श्री माता वैष्णो देवी जी के पवित्र तीर्थ स्थल की यात्रा के सिलसिले में यात्रा करते हैं। रेल मंत्रालय द्वारा इस मार्ग पर कानपुर सैंट्रल/अर्चना एक्सप्रैस/संभलपुर एक्सप्रैस और सुबेदारगंज सुपरफास्ट एक्सप्रैस सहित अन्य ट्रेनों के साथ वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से पहले इन सभी ट्रेनों का कठुआ में स्टॉप होता था, जिसे कोरोना महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था और अभी तक बहाल नहीं किया गया है, जबकि अब कोविड-19 महामारी समाप्त हुए कई वर्ष बीत चुके हैं। रोजाना इस रूट पर सफर करने वाले यात्री और कर्मचारी इससे खासे परेशान हैं और इन ट्रेनों के कठुआ में स्टॉप बनाने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों के कठुआ में स्टॉप बन जाने से इससे रेलवे यात्रियों, कामगारों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। डॉ. जितेन्द्र सिंह ने उन्हें यह मुद्दा जल्द ही रेल मंत्रालय के समक्ष उठाने का भी आश्वासन दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!