वाहन चालक सावधान! Traffic पुलिस ठोक रही भारी जुर्माना, मत करें यह काम

Edited By VANSH Sharma, Updated: 27 Sep, 2025 10:22 PM

traffic police are imposing heavy fines

ट्रैफिक पुलिस इन वाहनों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।

जम्मू (निश्चय): पुलिस नाकों, सीसीटीवी कैमरों और ट्रैफिक चालानों से बचने के लिए कुछ लोग, विशेषकर युवक, वाहनों की नंबर प्लेट पर टेप लगा देते हैं। ऐसे आरोपियों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है।

नगरोटा-बन टोल प्लाजा में तैनात पुलिस कर्मियों को सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल, जिसकी नंबर प्लेट पर टेप लगाई गई है, बन के पास से गुजरेगी। सूचना के आधार पर ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगाकर वाहन को रोका। मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट JK02DP/1734 के कुछ अक्षरों को टेप लगाकर छिपाया गया था। कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक पर ₹5,500 का जुर्माना लगाया।

गौरतलब है कि जहां कुछ युवक चालान से बचने के लिए नंबर प्लेट पर टेप लगाकर या अन्य किसी तरीके से छेड़छाड़ करते हैं, वहीं आपराधिक तत्व भी वारदातों, विशेषकर झपटमारी, के दौरान पुलिस और कैमरों से बचने के मकसद से वाहनों की नंबर प्लेट में छेड़छाड़ कर घटनाओं को अंजाम देते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!