मां वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार

Edited By Neetu Bala, Updated: 03 Dec, 2025 01:14 PM

the car of devotees returning after visiting maa vaishno devi met with an accide

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

कटड़ा (अमित शर्मा) : मां वैष्णो देवी के दर्शन कर जम्मू रेलवे स्टेशन लौट रहे श्रद्धालुओं की इनोवा गाड़ी नोमाई के पास हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार JK02 AW 6525 नंबर की यह गाड़ी कटड़ा से यात्रियों को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रही थी, तभी अचानक नियंत्रण बिगड़ने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में पांच लोग सवार थे, जिनमें से तीन श्रद्धालु मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत सीएचसी कटड़ा लाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!