कश्मीर में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान और बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Apr, 2026 06:38 PM

storms and rain wreak havoc daily life thrown into chaos

। तेज हवाओं के कारण पेड़ और टहनियां तारों पर गिरने से 33 KV और 11 KV ट्रांसमिशन लाइनों को भारी क्षति पहुँची है। बिजली विभाग के सूत्रों के अनुसार, कई फीडर खराब हो गए हैं, जिससे घाटी के एक बड़े हिस्से में ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनी हुई है।

श्रीनगर ( मीर आफताब ) :  कश्मीर घाटी में आज मौसम ने बड़ी करवट ली है। बता दें कि आज घाटी में अचानक से तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश और भीषण आंधी-तूफान के कारण पूरी घाटी में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होता दिखाई दिया। बतां दें इस आंधी-तूफान में कई सम्पत्तियों को नुकसान हुआ है व कई इलाकों में घरों की छतें ताश के पत्तों की तरह उड़ गईं।

इस तूफान में श्रीनगर, बांदीपोरा, कुलगाम और शोपियां में सबसे ज्यादा असर देखा गया। तेज हवाओं के कारण पेड़ और टहनियां तारों पर गिरने से 33 KV और 11 KV ट्रांसमिशन लाइनों को भारी क्षति पहुँची है। बिजली विभाग के सूत्रों के अनुसार, कई फीडर खराब हो गए हैं, जिससे घाटी के एक बड़े हिस्से में ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनी हुई है।

हवाई सेवाओं पर ब्रेक
खराब मौसम का सीधा असर श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला। तेज़ हवाओं की वजह से श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ़्लाइट ऑपरेशन पर असर पड़ा है, जिससे देरी हुई है और फ्लाइट कैंसिल भी हो सकती हैं, खासकर शाम के समय। कुछ इलाकों में पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए रुकावट आई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!