Edited By Neetu Bala, Updated: 16 Apr, 2026 07:38 PM

एक अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं के कारण निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज यूनिट ढह गया, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम पांच लोग घायल हो गए।
पुलवामा ( मीर आफताब ): गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के लस्सीपोरा इलाके में तेज़ हवाओं के कारण एक निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज यूनिट का ढांचा (ट्रस) गिरने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 4 अन्य घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं के कारण निर्माणाधीन कोल्ड स्टोरेज यूनिट ढह गया, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम पांच लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान रूहमा, रफियाबाद के सज्जाद अहमद मीर के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान अमृतसर के जसप्रीत सिंह, बडगाम के एजाज कुमार और हिलाल अहमद राथर, तथा बारामूला के नसीर अहमद मीर के रूप में हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here