Breaking: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधि, सुरक्षाबल Alert

Edited By VANSH Sharma, Updated: 01 Oct, 2025 07:06 PM

suspicious activity near the international border

यह गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित है।

जम्मू-कश्मीर डेस्क: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के राजबाग इलाके में बुधवार को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मिलकर उझ नदी के किनारे झठाना गांव के पास यह अभियान चलाया। यह गांव अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने तीन संदिग्ध लोगों को देखा, जिनमें से एक के पास भारी बैकपैक था। इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी शुरू की और पूरे क्षेत्र में लगातार छानबीन कर रहे हैं। अभी तक किसी संदिग्ध व्यक्ति का पता नहीं चला है, लेकिन पैरों के निशानों से यह पता चला कि वहां कुछ लोग घूम रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान अभी भी जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!