Edited By Urmila, Updated: 03 Apr, 2026 11:14 AM

बारामूला जिले में बीती रात से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जो खबर लिखे जाने तक भी जारी है। लगातार हो रही इस बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
बारामूला (रेज़वान मीर) : बारामूला जिले में बीती रात से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है, जो खबर लिखे जाने तक भी जारी है। लगातार हो रही इस बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है और जनजीवन पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम खराब बने रहने की संभावना है और 10 अप्रैल तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतें और बिना जरूरी काम के बाहर निकलने से बचें। खासकर पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोग सतर्क रहें। स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम से संबंधित अपडेट पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभागों से संपर्क करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here