Rajouri में सनसनी, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Edited By Neetu Bala, Updated: 30 Mar, 2026 11:18 AM

sensation in rajouri young man s body found under suspicious circumstances

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

राजौरी  (शिवम बख्शी): जिले के चकली इलाके में सोमवार को एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमन शर्मा (25) पुत्र रशपाल शर्मा निवासी चकली, राजौरी के रूप में हुई है। उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में चकली पुल के नीचे पड़ा मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए GMC एसोसिएटेड अस्पताल राजौरी भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

इधर, मृतक के परिजनों ने मामले में साजिश और हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!