Srinagar में भयानक आग का तांडव, कई आशियाने जलकर खाक

Edited By Sunita sarangal, Updated: 27 Aug, 2026 11:28 AM

srinagar fire incident

अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण तुरंत पता नहीं चला, जबकि प्रॉपर्टी के नुकसान का आकलन बाद में किया जाएगा।

श्रीनगर(मीर आफताब): श्रीनगर में भयानक आग का तांडव देखने को मिला। जानकारी के अनुसार श्रीनगर के वटल कदल इलाके में भयंकर आग ने देखते ही देखते 9 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी विकराल थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई आशियाने जलकर खाक हो गए।

जानकारी के अनुसार श्रीनगर के पुराने शहर के वटल कदल इलाके में आग लगने से 9 घरों को नुकसान हुआ। एक अधिकारी ने जानकारी देते बताया कि आग से 7 घरों को सीधा नुकसान हुआ, जबकि दो अन्य को आग बुझाने के दौरान इस्तेमाल की गई गर्मी, धुएं और पानी से थोड़ा नुकसान हुआ।

अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए सफाकदल, F&ES हेडक्वार्टर, बाबडेम्ब, रैनावाड़ी, नौशहरा और रावलपोरा से फायर टेंडर भेजे गए। अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण तुरंत पता नहीं चला, जबकि प्रॉपर्टी के नुकसान का आकलन बाद में किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!