Srinagar में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आई बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री ने दी अहम जानकारी

Edited By VANSH Sharma, Updated: 11 Jun, 2025 03:13 PM

school holidays in srinagar

श्रीनगर में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए सरकार ने हालात पर नजर बनाए रखी हुई है।

श्रीनगर (मीर आफताब) : श्रीनगर में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए सरकार ने हालात पर नजर बनाए रखी हुई है। स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां समय से पहले घोषित की जा सकती हैं।

मंत्री सकीना इत्तू ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग लगातार मौसम की स्थिति पर नजर रख रहा है। उन्होंने कहा कि अभी हीटवेव (गर्मी की लहर) को सिर्फ दो दिन हुए हैं। अगर यह स्थिति ऐसे ही बनी रही, तो हम जरूरी कदम जरूर उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों की सेहत सरकार की पहली प्राथमिकता है और जैसे ही मौसम ज्यादा गर्म हुआ, छुट्टियों का फैसला लिया जाएगा।

पर्यटन को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि कश्मीर एक खूबसूरत जगह है और यहां हर साल लाखों सैलानी आते हैं। हम चाहते हैं कि हर साल की तरह इस साल भी बड़ी संख्या में लोग यहां आएं और कुदरत की खूबसूरती का आनंद लें। सरकार की ओर से लोगों से भी अपील की गई है कि गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतें और बच्चों का खास ध्यान रखें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!