लॉज मालिकों पर कटड़ा पुलिस का Action, होटल मालिकों को भी जारी किए सख्त निर्देश

Edited By Sunita sarangal, Updated: 11 Jul, 2024 01:26 PM

reasi police fire fir against lodge owners

पुलिस ने कटड़ा शहर में होटलों में औचक चैकिंग की।

कटड़ा(अमित): रियासी पुलिस ने कटड़ा शहर में होटलों में औचक चैकिंग की। जानकारी के अनुसार पुलिस ने होटल/लॉज, मेडिकल शॉप आदि में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट रियासी के आदेशानुसार उक्त कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने 5 लॉज को बिना सी.सी.टी.वी. कैमरों के पाया। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लॉज मालिकों पर केस दर्ज किया।

यह भी पढ़ें :  Breaking : आतंकी हमलों के बाद कठुआ में हाई लैवल मीटिंग, पंजाब के DGP सहित कई बड़े अधिकारी शामिल

जानकारी के अनुसार रियासी पुलिस ने सभी लॉज मालिकों पर जिला मजिस्ट्रेट रियासी द्वारा जारी आदेशों का पालन न करने के चलते उक्त कार्रवाई कर केस दर्ज किया है। यह सारी कार्रवाई कटड़ा पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ. द्वारा की गई है। बता दें कि जिला मजिस्ट्रेट रियासी ने अपने आदेश में निर्देश जारी किए कि सभी होटल/लॉज, मेडिकल शॉप आदि में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जाने चाहिएं।

यह भी पढ़ें :  अमरनाथ यात्रा : बारिश भी नहीं रोक पाई शिव भक्तों के कदम, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एस.एस.पी. रियासी मोहित शर्मा आई.पी.एस. ने जानकारी देते बताया कि रियासी पुलिस नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने रियासी जिले के होटल/लॉज, मेडिकल दुकानों के मालिकों से अपील की कि वे टेक्नॉलोजी का उपयोग करें और समाज में आपराधिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए अपने परिसर में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!