Doda में NDPS एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुंचे 3 नशा तस्कर

Edited By Neetu Bala, Updated: 15 Apr, 2026 07:09 PM

major action under ndps act in doda

शुरुआती जांच में पता चला कि ये दोनों आदतन अपराधी हैं और पहले भी कई NDPS और चोरी से जुड़े मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस स्टेशन डोडा में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR संख्या 86/2026 दर्ज की गई है।

डोडा ( पारुल दुबे ) :  जम्मू-कश्मीर में चल रहे नशे के खिलाफ अभियना में पुलिस पूरी तरह से मुसतैद हो गई है।  जानकारी के अनुसार डोडा पुलिस ने जिले भर में दो अलग-अलग ऑपरेशनों में 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके किया है और उनसे भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद कर नशा तस्करी के खिलाफ अपने चल रहे अभियान को और तेज कर दिया है।

बता दें कि पहले ऑपरेशन में, पुलिस स्टेशन गंडोह की एक टीम ने डोमेल कहारा में नाका चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी की पहचान बानी त्रांखल निवासी मोहम्मद सरवर के रूप में हुई, जिसके पास से लगभग 450 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ। कोई भी वैध स्पष्टीकरण न दे पाने पर उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। NDPS एक्ट के तहत FIR संख्या 39/2026 दर्ज की गई है, और आगे की जांच जारी है।

डोडा में गणपत पुल के पास एक अन्य ऑपरेशन में, पुलिस ने दो संदिग्धों—यासिर अहमद शाह और अबू मुबस्सिर—को रोका। उनकी तलाशी के दौरान, क्रमशः 6.20 ग्राम और 5.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

शुरुआती जांच में पता चला कि ये दोनों आदतन अपराधी हैं और पहले भी कई NDPS और चोरी से जुड़े मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस स्टेशन डोडा में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR संख्या 86/2026 दर्ज की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!