अमरनाथ यात्रा : बारिश भी नहीं रोक पाई शिव भक्तों के कदम, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Edited By Sunita sarangal, Updated: 11 Jul, 2024 12:22 PM

amarnath yatra 2024

शिवभक्त ‘बम-बम भोले’ के जयकारे लगाते हुए पवित्र गुफा की तरफ रवाना हुए।

जम्मू: मौसम की विपरीत परिस्थितियों के थपेड़े भी भोलेनाथ की भक्ति से ओत-प्रोत शिवभक्तों के बाबा बर्फानी की तरफ बढ़ते कदमों को नहीं रोक पा रहे हैं। एक नया मील का पत्थर अंकित करते हुए भोले नाथ के भक्तों का आंकड़ा 10वें दिन सवा 2 लाख से पार हो चुका है। यात्रियों की आमद लगातार बढ़ रही है और अभी भी हजारों लोग पवित्र स्थान पर आ रहे हैं। मौसम की भारी चुनौतियों के बावजूद लोगों का उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं आई है।

यह भी पढ़ें :  Breaking : आतंकी हमलों के बाद कठुआ में हाई लैवल मीटिंग, पंजाब के DGP सहित कई बड़े अधिकारी शामिल

जानकारी के अनुसार बुधवार को जम्मू के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से सुबह 4627 यात्रियों का 13वां जत्था बालटाल और पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। बालटाल के लिए रवाना हुए 1854 यात्रियों में 1267 पुरुष, 537 महिलाएं, 14 बच्चे, 27 साधु और 9 साध्वियां शामिल थे जिन्हें 90 वाहनों में भेजा गया। इसी तरह पहलगाम के लिए रवाना हुए 2773 यात्रियों में 2155 पुरुष, 490 महिलाएं, 12 बच्चे, 110 साधु और 6 साध्वियां शामिल थीं जिन्हें 95 वाहनों में भेजा गया।

यह भी पढ़ें :  मजदूरों ने रोका जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे का काम, जानें क्या है वजह

शिवभक्त ‘बम-बम भोले’ के जयकारे लगाते हुए पवित्र गुफा की तरफ रवाना हुए। शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। बाबा अमरनाथ की गुफा में प्राकृतिक बर्फ से बने पवित्र हिम शिवलिंग के लुप्त होने के बावजूद यात्रियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!