गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम, भड़के परिजनों ने जाम किया चौक

Edited By Sunita sarangal, Updated: 17 Jul, 2024 02:44 PM

protest at nirdosh chowk akhnoor

उप जिला अस्पताल में गर्भवती महिला के उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।

अखनूर(रोहित मिश्रा): उप जिला अस्पताल में गर्भवती महिला के उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद भड़के परिजनों ने अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए निर्दोष चौक को जाम कर दिया। मृतका की पहचान सुमन देवी निवासी बाजीगर बस्ती अखनूर के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें :  लोगों के ऊपर लटक रही मौ/त, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

महिला की मौत के बाद लोगों ने उपजिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। वहीं इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोपी डॉक्टर और पैरा मेडिकल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। प्रदर्शनकारियों ने सुमन देवी के शव को निर्दोष चौंक में रख कर कई घंटे तक प्रदर्शन किया। वहीं सूचना मिलते ही इस मौके पर थाना प्रभारी तारिक अहमद की टीम ने स्थिति को संभाला और लोगों को शांत करवाया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!