जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, नागरिकों के लिए जारी हुआ Helpline number

Edited By Neetu Bala, Updated: 06 Jun, 2026 05:21 PM

preparations for the 2027 census intensify

उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को जनगणना 2027 के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और प्रमुख विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी।

बारामूला ( रिजवान मीर ) :  भारत की जनगणना 2027 के संबंध में आज डाक बंगला बारामूला में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसे मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी (CPCO) एवं जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के जनगणना संचालन निदेशक अमित शर्मा ने संबोधित किया। प्रेस वार्ता के दौरान अमित शर्मा ने जनगणना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह देश का सबसे बड़ा प्रशासनिक एवं सांख्यिकीय अभियान है, जो विकास योजनाओं, सुशासन और सामाजिक-आर्थिक नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को जनगणना 2027 के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और प्रमुख विशेषताओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य नामित प्रगणकों (Enumerators) और पर्यवेक्षकों (Supervisors) के माध्यम से वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जाएगा। उन्होंने गृह सूचीकरण, जनसांख्यिकीय एवं सामाजिक-आर्थिक आंकड़ों के संग्रह, डिजिटल तकनीक के उपयोग तथा आंकड़ों की शुद्धता, पारदर्शिता और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए अपनाए जा रहे उपायों की जानकारी भी सांझा की।

अमित शर्मा ने बताया कि जनगणना 2027 से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए जिले के नागरिक समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे जनगणना अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें और सही एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि विश्वसनीय आंकड़ों के संकलन के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है, जो प्रभावी नीति निर्माण और विकास योजनाओं की आधारशिला है।

मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने मीडिया कर्मियों से अपने-अपने मंचों के माध्यम से जनगणना 2027 के बारे में व्यापक जनजागरूकता फैलाने तथा जनता तक प्रामाणिक जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया, ताकि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

इस अवसर पर उनके साथ संयुक्त प्रधान जनगणना अधिकारी अरुण कुमार, सहायक मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी विजय कुमार, जिला जनगणना अधिकारी बारामूला तथा मुख्य योजना अधिकारी (नोडल अधिकारी जनगणना) बारामूला भी उपस्थित रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!