Poonch: 2 वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, लहूलुहान हुए युवक

Edited By Neetu Bala, Updated: 12 Feb, 2026 11:55 AM

poonch two vehicles collide head on leaving young man bleeding

एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें 2 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।

पूंछ ( अजय ) :  आज स्पोर्ट्स स्टेडियम पूंछ के समीप एक दर्दनाक हादसा हुआ है जिसमें 2 युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। बता दें कि 2 मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर से यह हादसा हुआ है, जिसमें 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। ये जब दोनों बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पूंछ पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!