Poonch: 11वीं कक्षा के छात्र का कमरे में इस हाल में मिला श*व, जांच शुरू

Edited By Neetu Bala, Updated: 26 Feb, 2026 04:35 PM

poonch body of class 11 student found in this condition in room

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है

पुंछ ( धनुज शर्मा ) :  पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। अधिकारियों के अनुसार बुधवार देर रात युवक अपने घर में छत के पंखे से लटका हुआ मिला। 

मृतक की पहचान वाजिद अली (20) पुत्र मोहम्मद रियाज निवासी गांव बनोला तहसील मेंढर के रूप में हुई है। वह 11वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है सूचना मिलते ही पुलिस टीम थाना प्रभारी हबीब पठान के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां आवश्यक मेडिकल एवं कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को अंतिम क्रियाओं हेतु परिजनों के हवाले कर दिया गया। 

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है वहीं नवयुवक की आचानक मौत के कारण पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बन गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!