J&K: पुलिस की सख्त कार्रवाई, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा

Edited By VANSH Sharma, Updated: 27 Sep, 2025 04:06 PM

police take strict action against traffic violators

सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए नियमों का पालन करने के लिए कहा गया।

पुंछ (धनुज शर्मा): डीटीआई यातायात पुलिस पवन सिंह के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर अधिकारी मारूफ़ अहमद ने विशेष दस्ते के साथ नाका लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को कानून का पाठ पढ़ाया। साथ ही सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए नियमों का पालन करने के लिए कहा गया।

शनिवार को एसओ मारूफ़ अहमद ने नगर स्थित शेर-ए-कश्मीर पुल मार्ग पर नाका लगाया और आने-जाने वाले वाहनों को रोककर उनके काग़ज़ों की जांच की। त्रुटियां पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात पुलिस ने विशेष तौर पर यात्री वाहनों को रोका और उनमें बैठी सवारियों की गिनती की। क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलने वाले वाहनों के चालान काटे गए।

वहीं, यातायात पुलिस अधिकारियों ने वाहनों में बैठे यात्रियों को जागरूक करते हुए कहा कि कोई भी सवारी ओवरलोड वाहन में न बैठे और सभी लोग ओवरलोडिंग रोकने के लिए यातायात पुलिस का सहयोग करें।

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को निर्देश देते हुए कहा कि हमेशा नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं और क्षमता के मुताबिक ही यात्रियों को बैठाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने करीब 15 वाहनों के चालान काटे, जबकि कई वाहन ज़ब्त भी किए गए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!